ब्रेकफास्ट में बनाये एक स्वादिष्ट और हेलथी रेसिपी ‘ दूधी वड़ी ‘ – Dudhi Vadi

Sharing is caring!

Last updated on July 10th, 2022 at 08:15 pm

दूधी वड़ी ‘ – Dudhi Vadi Recipe  हेल्लो दोस्तों , दूधी की खीर , सब्जी , परांठा तो आपने बहुत बार खाया होगा आज मैं आपको दूधी की वड़ी की रेसिपी बताउंगी | दूधी की वड़ी जितनी बनाने में आसान है उतनी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्थी है | दूधी वडी एक बहुत ही स्वादिष्ट पकवान है जिसे बेसन , लौकी और कुछ मसालों  को मिलकर बनाया जाता है |   

COURSE : BREAKFAST , SNACKS , SIDE DISH

PREP TIME : 10 MINUTES

COOK TIME : 20 MINUTES

CUISINE : INDIAN

TOTAL  TIME : 30 MINUTES

साम्रग्री- Ingredients

1. घिया – 250 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ )

2. बेसन – 2 कप 

3. नमक – स्वादनुसार 

4. लाल मिर्च पाउडर – 3/4 टेबल स्पून 

5. हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच 

6. लहसुन – 5-6 कलि 

7. अदरक – 1 इंच टुकड़ा 

8. हरी मिर्च – 1 बारीक़ कटी हुई 

9. तेल – तलने के लिए 

10. सरसों के दाने – 1/2 चम्मच 

11. हिंग – 1 चुटकी 

12. मूंगफली का पाउडर  – 1/2 कप (भुना हुआ )

13. हरी चटनी  सर्वे के लिए 

14. अजवाईन – 1/2 चम्मच 

15. हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच (बारीक़ कटा हुआ )

16. गर्म मसाला – 1/2 चम्मच 

विधि – How to make Dudhi Vadi Healthy Recipe

1. दूधी वड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 2 कप बेसन , लाल मिर्च पाउडर , अजवाईन , हल्दी पाउडर, हरा धनिया और 4 कप पानी डालते हुए एक चिकना घोल बनने तक फेंटे  |

2. लहसुन , अदरक और हरी मिर्च को मूसल में डालकर थोडा कूट ले |

3. एक पैन में 2 चम्मच तेल डाल कर गर्म करे , उसमे सरसों के दाने डाले और जब सरसों तड़कने लग गए तब उसमे हिंग , कुटा हुआ अदरक,हरीमिर्च और लहसुन वाला मिश्रण डाल कर 1 मिनट तक भुन ले |

4.  फिर उसमे कद्दूकस की हुई दूधी या लौकी डाल कर 2-3 मिनट तक भुन ले | अब इसमें बेसन का मिश्रण और भुना हुआ मूंगफली का पाउडर डाले और अच्छी तरह मिलाये | मिश्रण को गाढ़ा होने तक लगातार चलाते हुए पकाये और तब तक पकाए जब तक मिश्रण किनारों को नहीं छोड़  देता | 

5. अब गर्मागर्म मिश्रण को एक तेल लगी थाली या ट्रे में निकाल कर बराबर फैला दे  | 

6. इसे रूम टेम्परेचर या फ्रिज में ३० मिनट तक रख दे | 

7. ३० मिनट बाद मिश्रण को चाकू की सहायता से छोटे टुकड़े में काट ले | 

8. अब एक कड़ाई में तेल गर्म कर ले और दूधी वडी के टुकड़े को कड़ाई में डालकर सुनहरा भूरा होने तक फ्राई करे | आप इसे बिना तले भी खा सकते है | 

9. गरमा गर्म दूधी वड़ी बन कर तैयार है | आप इसे नाश्ते में या शाम के वक़्त की चाय के साथ इवनिंग स्नैक की तरह लिया जा सकता है |

ब्रेकफास्ट में बनाये एक स्वादिष्ट और हेलथी रेसिपी ' दूधी वड़ी ' - Doodhi Vadi | लौकी वड़ी

Course Breakfast, Side Dish, SNACKS
Cuisine Indian
Keyword Doodhi Vadi recipe, Ghiya Vadi recipe, Lauki Vadi
Prep Time 10 minutes
Cook Time 20 minutes
Total Time 30 minutes
Servings 4 People

अगर आपको यह रेसिपी ” Doodhi Vadi Recipe ” पसंद आई हो तो हमें कमेंट करके जरुर बताये 🙂 🙂 

Image Source | Google | Image by – Sanjeev Kapoor

More Recipes

Hare Dhaniya Ki Sabji

Boondi Papad ki Sabji

Loading

Rate this post