हरे धनिया की सब्जी | Hare Dhaniya Ki Sabji | Green Coriander Leaves Dry Curry Recipe

Sharing is caring!

हरे धनिया की सब्जी | Hare Dhaniya Ki Sabji –   आमतौर  पर हरा धनिया की पत्तियों का उपयोग कई भारतीय व्सयंजनों के लिए सीजनिंग के रूप में किया जाता है | आज हम इन्ही धनीया की पत्तियों की सब्जी बनायेंगे | इसकी सब्जी भी बहुत अच्छी  और स्वादिष्ट बनती है | यह बहुत ही कम समय में तैयार हो जाती है | धनिया की सब्जी एक महाराष्ट्रीयन  रेसिपी है जो महाराष्ट्रीयन लोग बहुत ही शौक से खाते है | 

COURSE : Main Course , Lunch , Dinner 

PREP TIME : 10 MINS 

COOK TIME : 15 MINS

CUISINE : MAHARASTRIAN

TOTAL TIME : 25 MINUTES

साम्रग्री- Ingredients

1. तेल – 3 टेबल स्पून 

  2. हल्दी पाउडर – 1/2  चम्मच 

  3. मिर्च पाउडर – 1 चम्मच 

  4. चीनी – 1/2 चम्मच 

  5. सरसों के दाने  – 1 चम्मच 

  6.  कटा हुआ धनिया –  3 कप 

  7. बेसन  –  1/4 कप 

  8. नमक  – स्वादनुसार 

  9. हिंग – 1 चुटकी 

विधि – How to make Hare Dhaniya Ki Sabji

1. एक कड़ाई में 2-3 चम्मच तेल डाल कर लीजिये  और तेल के गर्म होते ही उसमे सरसों के दाने डाल दीजिये |

2. जब सरसों  तड़कने लग जाये तब इसमें हिंग , हल्दी पाउडर , लाल मिर्च पाउडर डाल कर थोडा सा भुन लीजिये | अब इसमें कटा हुआ हरा धनिया , 1 चम्मच बेसन , थोड़ी सी चीनी , नमक डाल कर अच्छी तरह सबको मिक्स कर दीजिये |

3. अब इसको ढख कर धीमी आंच पर 8 -10 मिनट तक पकाना है जबतक बेसन अच्छी तरह पक न जाये | बीच बीच में चलाते रहे ताकि निचे सब्जी लग न जाये |

4. 10 मिनट हो गए है और हमारी धनिया की सब्जी बनकर तैयार है . गैस बंद कर दीजिये , सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये | सब्जी में ऊपर से कटा हुआ जूलियन टमाटर डालकर सजाइए | गरम गरम हरे धनिया की सब्जी परांठे , रोटी या नान के साथ परोसिये और खाइए |

हरे धनिया की सब्जी | Hare Dhania Ki Sabji | Green Coriander Leaves Dry Curry Recipe

Dinner, Lunch, Main Course, recipes
Indian, maharastrian
green coriander leaves reipe, hare dhania ki sabji

अगर आपको मेरी रेसिपी ” Hare Dhaniya ki Sabji Recipe in Hindi” पसंद आई हो तो हमें कमेंट करके जरुर बताये 🙂 🙂 

Image Source | Google | Image by – Tarla Dalal

Rate this post