चावल के डोसे से ज्यादा टेस्टी बनेगा रागी डोसा Ragi Dosa Recipe

Sharing is caring!

Ragi Dosa Recipe (Nachni Dosa) रागी डोसा (Ragi Dosa Recipe)  को नाचनी डोसा या फिंगर मिलेट डोसा के रूप में भी जाना जाता है , जिसका उपयोग दक्षिण भारतीय राज्यों में नाश्ते के रूप में किया जाता है . रागी का उपयोग रागी डोसा के साथ साथ इडली , मिठाई , पुडिंग , सेवई , हलवा , दलिया , कूकीज , केक और यहाँ तक की ब्रेड भी बनाने के लिए किया जाता है . 

रागी  एक ऐसा अनाज है जिसमे कैल्शियम ,आयरन और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है जो वजन नहीं बढ़ने देता . रागी के सेवन से वजन कम  होता है . रागी खाने से सुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है . खून की कमी भी दूर होती है . 

What is Ragi – रागी क्या होता है 

रागी जिसे फिंगर मिलेट या लाल बाजरा के नाम से भी जाना जाता है . यह एक प्राचीन अनाज है जिसकी उत्पत्ति पहले दक्षिण अफ्रीका में हुई और बाद में यह भारत आया . दक्षिण कर्नाटक के ग्रामीण इलाको में रागी को मुख्य भोजन के रूप में खाया जाता है .

महाराष्ट्र में फिंगर  मिलेट या रागी या नचनी भी कहा जाता है . इसे हिंदी में मंडुआ तमिल में केझवर्गु और तेलगु में रागुलु भी कहा जाता है . भारत में रागी व्यजन आमतौर पर शिशुओं , स्तनपान करने वाली माताओं और बिमारियों से उबरने वाले लोगो को खिलाये जाते है क्योंकि रागी आसानी से पचने योग्य और बहुत पौष्टिक है .

रागी एक पौष्टिक अनाज है जिसमे कैल्शियम ,आयरन और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है . जिसके आटे से कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाये जाते है . उसी व्यंजनों में से आज में आपके लिए रागी डोसा की रेसिपी लाई  हूँ . जिसे बिना किसी फेर्मेंट के झटपट और आसानी से बनाया जा सकता है . तो आइये रागी डोसा (Ragi Dosa) बनाना शुरू करते है :-

Ragi Dosa Recipe (Nachni Dosa)

    Total Time : 30 minutes

    Preparation Time : 10 Minutes

    Cook Time : 20 Minutes 

    Course : Breakfast 

   Diet : Vegan / Gluten Free 

 

रागी डोसा की सामग्री – Ingredients for Ragi Dosa Recipe (Nachni Dosa)

1. रागी का आटा / नचनी / फिंगर मिलेट /मंडुआ  – 1 कप 

2. सूजी – 1 कप 

3. चावल का आटा – 1/2 कप 

4. नमक – स्वादनुसार 

5. दही – 1/2 कप 

6. अदरक – 1 इंच – बारीक़ काटी हुई 

7. हरी मिर्च – 1 – बारीक़ कटी हुईं 

8. प्याज़ – 1 – बारीक़ कटा हुआ 

9. जीरा – 1 टी स्पून 

10. काली मिर्च – 1/2 टी स्पून 

11. हरा धनिया – 2 टेबल स्पून 

12. करी पत्ते – 8-10 पत्ते 

विधि – How to make Ragi Dosa Recipe | Nachni Dosa

1. रागी का डोसा (Ragi Dosa Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में 1 कप रागी का आटा , 1 कप रवा , 1/2 कप चावल का आटा ले लीजिये .

2. फिर उसमे 1/2 कप दही , 1 इंच बारीक़ कटी हुई अदरक , 1 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च , स्वादनुसार नमक , 8-10 करी पत्ते , 2 टेबल स्पून बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया , 1 बारीक़ कटा प्याज़ , जीरा , 1/2 टी स्पून काली मिर्च पाउडर और 1/2 कप पानी डालकर अच्छे से मिलाकर एक स्मूथ सा बैटर तैयार कर ले . डोसे के लिए आपको बैटर पतला ही बनाना है 

3. अब घोल को 30 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दे . आपको अगर बैटर गाढ़ा लगे तो इसमें और पानी डाल ले . 

4. अब एक नॉन स्टिक तवा को गैस पर रख ले और तवा जब हल्का गर्म हो जाये तब आप तवे पर ब्रश से थोडा सा आयल ग्रीस कर ले .

5. फिर बैटर को एक बार चम्मच से चलाकर दो टेबल स्पून  भरकर बेटर को तवे पर डाल दे और  चमचे से गोल गोल गुमाते हुए डोसे को पतला फैला दीजिये  और मीडियम आंच पर डोसे को सिकने दे . 

6. डोसे के चारो तरफ ब्रश से आयल लगा ले और डोसे के ऊपर  भी अच्छे से आयल लगा ले . 

7. जब डोसा नीचे से सिक जाये तब इसको पलट ले और दूसरी तरफ से भी सेक ले हल्का हल्का ऑइल लगा कर . 

8. जब डोसा दोनों तरफ से सिक जाये तब इसको प्लेट में निकालकर रख ले . इसी तरह से सारे बैटर से डोसे बनाकर रख ले . 

9. लीजिये आपका स्वादिष्ट गरमा गर्म रागी डोसा (Ragi Dosa Recipe)  बनकर तैयार है . 

10. रागी डोसा (Ragi Dosa Recipe) को नारियल की चटनी , टमाटर की चटनी , सांबर या अपनी मनपसंद चटनी के साथ सर्वे करे . 

सुझाव :

1. रागी डोसा का बैटर पतला ही होना चाहिए .

2.  रागी डोसा बनाने से पहले बैटर को चम्मच से हिलाए उसके बाद ही तवे पर डाले . 

3. रागी डोसा बनाने के लिए नॉन स्टिक तवा का ही इस्तमाल करे इससे डोसा तवे पर चिपकेगा नहीं . 

4. इसे अधिक पौष्टिक बनाने के लिए घोल में 2 टेबल स्पून कसी हुई गज़र , 2 टेबल स्पून कटी हुई शिमला मिर्च और अन्य सब्जियां डाले . 

FAQ’S for Ragi Dosa Recipe (Frequently Asked Questions) 

Question 1 : क्या रागी डोसा ग्लूटेन फ्री है ?

Answer : हाँ ,  रागी डोसा ग्लूटेन फ्री है क्योंकि यह मुख्य रूप से फिंगर मिलेट के आटे से बनाया जाता है जो प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन फ्री होता है . 

Question 2 : क्या वजन घटाने में रागी डोसा फायदेमंद हो सकता है ?

Answer : रागी डोसा फाइबर से भरपूर एक पौष्टिक , कम कैलोरी वाला विकल्प है , जो संतुलित आहार का हिस्सा होने पर वजन कम करने में सहायता करता है . 

Question 3 :  रागी डोसा के विभिन्न प्रकार कौन-कौन से होते हैं?

Answer :  रागी डोसा को बनाने के लिए कई विभिन्न तरीके हो सकते हैं, जैसे कि रागी और उड़द दाल का डोसा, रागी पनीर डोसा, रागी और सब्जी का डोसा, आदि।

Question 4:  रागी डोसा का सेवन किस समय किया जाता है?

Answer :  रागी डोसा का सेवन सबह के नाश्ते में, दोपहर के भोजन में या शाम के समय किया जा सकता है।

Question 5 :  रागी डोसा के साथ कौन-कौन सी चटनी या साउथ इंडियन ग्रेवी बेहतर स्वादिष्ट बनती है?

Answer :  रागी डोसा के साथ नारियल चटनी, टमाटर चटनी और सांबर के साथ स्वादिष्ट लगती है .

Question 6 :  रागी डोसा के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं?

Answer :  रागी डोसा में रागी का अधिकतम प्रयोग होता है, जो कि ग्लूटेन-फ्री और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह आपको ऊर्जा प्रदान करता है और पाचन को सुधारता है।

Read More Recipes : Gujarat Special Khichu Recipe 

 Image Source : cookingspace.blogspot.com 

Recipe Source : hebbarskitchen

Loading

Rate this post