Jau Daliya Pulao Recipe | Weight Loss Recipe | जौ का दलिया पुलाव

Sharing is caring!

Last updated on July 14th, 2022 at 05:43 pm

Jau Daliya Pulao Recipe दोस्तों , हमें अपने शरीर को फिट रखने के लिए अपने खान – पान पर विशेष ध्यान रखने की आवशयकता होती है | जौ का दलिया का सेवन करने से हमारा इम्मुन सिस्टम  मजबूत होता है | यह दलिया  उन लोगो के लिए सम्पूर्ण भोजन है जो अपना वजन कम करना चाहते है | आज  आपको इस लेख के जरिए हम आपको जौ का दलिया पुलाव की रेसिपी बताएँगे | जौ का  दलिया बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता  है | 

 

आवश्यक सामग्री – Ingredients for Jau Daliya Pulao

 

1. देसी घी  –  1 चम्मच 

2. जौ दलिया  – 1/2 कप 

3. नमक – स्वादनुसार 

4. जीरा – 1/2 चम्मच 

5. हरी मिर्च – 1 बारीक़ कटी हुई 

6. मटर – 1/2 कप 

7. गाज़र  – 1/4 कप 

8. बीन्स – 1/4 कप 

9. फूल गोभी – 1/4 कप 

10. अदरक  – 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ 

11. टमाटर – 1 ( बारीक़ कटा हुआ )

 

विधि  – Jau Daliya Pulao Recipe in Hindi

 

1.  जौ का दलिया बनाने के लिए सबसे पहले दलिया को भूनना होगा | दलिया को पेन में डालकर उसको तबतक भुने जब तक उसका कलर न बदलने लगे और हलकी से खुशबु आने लगे . भुना हुआ दलिया को एक प्लेट में निकाल लीजिये |

2. जौ का दलिया पुलाव बनाने के लिए कुकर में 1 चम्मच घी डालकर गर्म कीजिये | घी गर्म होने पर जीरा डाल दीजिये और जीरा तड़क जाने पर इसमें 1/2 कप मटर , बारीक़ कटी हुई गाज़र , बारीक़ कटी हुई गोभी , बारीक़ कटी हुई बीन्स , बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च और कद्दूकस किआ हुआ अदरक डाल कर इसे 1 मिनट तक भुन लीजिये |

3. अब इसमें कटा हुआ टमाटर डालकर मिक्स कर दीजिये | अब इसमें भुना हुआ जौ का दलिया डालकर सभी चीजो को अच्छे से मिलाते हुए मिक्स कर दीजिये |

4. अब दलिया में 1.5 कप पानी और नमक डालकर सभी चीजो को अच्छे से मिक्स कर दीजिये | 

5. अब कुकर को दक्खन लगाकर बंद कर दीजिये और एक सिटी आने तक पका लीजिये | 1 सिटी आने के बाद कुकर का प्रेशर ख़त्म होने के बाद कुकर को खोलिए |  प्रेशर ख़त्म के बाद कुकर को खोलिए और दलिया को एक बार हलके हाथ से मिक्स कर दीजिये |

6. 10 मिनट तक कुकर को आधा ढख कर रखे  इसके बाद दलिया सर्व कीजिये | जौ का पुलाव दलिया बनकर  तैयार  है , इसे बाउल में निकाल लीजिये |  अगर कभी हल्का खाने का मन हो तो आप जौ का दलिया पुलाव बनाइये , इसको बच्चे बड़े सभी को बहुत पसंद आएगा | 

अगर आपको मेरी रेसिपी ” Jau Dalia Pulao Recipe in Hindi” पसंद आई हो तो हमें कमेंट करके जरुर बताये 🙂 🙂

 

Image Source | Google | Image by – NishaMadhulika

Loading

Rate this post