Chikoo Milkshake Recipe in Hindi | Sapota Milkshake|चीकू मिल्कशेक

Sharing is caring!

Chikoo Milkshake Recipe in Hindi  चीकू एक आलू की तरह  दिखने वाला मीठा फल है जो लगभग पुरे साल ही बाजार में मिल जाता है | इसे इंग्लिश में सपोटा (Sapota) कहते है | चीकू में  नेचुरल  शुगर  होती है जो हमारे शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है | चीकू का फल खाने में बहुत स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर होता है | चीकू का शेक बनाकर उसका सेवन करना भी लाभकारी होता है | आप इसे सुबह के ब्रेकफास्ट के वक़्त पी सकते है , ये न केवल टेस्टी बल्कि हेल्थी भी होता है | आज मै आपको इस पोस्ट में चीकू मिल्कशेक बनाना बताउंगी जिसे आप बहुत की आसानी से घर पे ही बना सकते है.तो आइये बनाते है स्वादिष्ट  चीकू मिल्कशेक . 

CUISINE : INDIAN

TOTAL TIME  : 25 Minutes  

COOK TIME  : 15 MINUTES

PREP TIME : 10 MINUTE

Ingredients – सामग्री   

1.  चीकू – 4 मध्यम आकार के 

२. दूध – 1/2 लीटर 

3 . बर्फ – 4 – 5 टुकड़े 

4. कोकोनट शुगर या चीनी – 4 बड़े चम्मच 

5. बादाम  बारीक़ कटा हुआ – सजावट के लिए 

6. काजू  बारीक़ कटा हुआ – सजावट के लिए 

विधि – How to make Chikoo Shake Recipe in Hindi चीकू मिल्कशेक 

1. चीकू मिल्कशेक बनाने के लिए सबसे पहले चीकू को साफ़ पानी से अच्छी तरह धो लीजिये |

2. चीकू को छीलकर छोटे टुकड़े में काट लीजिये |

3. मिक्सी में काटे हुए चीकू डालकर पीस लीजिये . अब इसमें 1/2 लीटर दूध और शक्कर मिक्सी में  डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिये | ( इसमें मैंने शक्कर की जगह कोकोनट शुगर का इस्तमाल किया है आप चाहे तो इसमें चीनी या शक्कर डाल सकते है )

4. चीकू का मिल्कशेक बनकर तैयार हो गया है | मिल्कशेक को गिलास में डाल लीजिये |

5. शेक में 2 -2 टुकड़े बर्फ डाल दीजिये |

6. बादाम ,काजू शेक के ऊपर डालकर सजाइए  | ठंडा ठंडा चीकू का मिल्कशेक सर्व करे |

अगर आपको यह रेसिपी ” Chikoo Milkshake Recipe in Hindi ” पसंद आई हो तो हमें कमेंट करके जरुर बताये 🙂 🙂

Image Source | Google | Image by –  Kitchen Kala 

 

More Recipes –  बिहार का मशहूर सत्तू का परांठा 

Chikoo Milkshake Recipe in Hindi | Sapota Milkshake|चीकू मिल्कशेक

Breakfast, Drinks, kids Special
Indian
chikoo milkshake, sapota milkshake recipe hindi

Rate this post