Carrot Raita Recipe in Hindi | गाजर का रायता बनाने की रेसपी | Gajar Ka Raita Recipe रायता एक ऐसी रेसपी है जिसे किसी भी मौसम मे खाया जाता है | सर्दियाँ आ गई है तो इस मौसम मे बहुत सारी हेल्थी सब्जियां मिलती है उनमे से एक है गाजर | गाजर का रायता खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब होता है । दोस्तों आज हम आपको गाजर के रायते की रेसपी बनाना बताएंगे और इसे बनाने मे सिर्फ 10 मिनट का टाइम लगता है | आइए गाजर का रायता बनाना शुरू करते है –
Ingredients for Carrot Raita Recipe – आवश्यक सामग्री
1. दही – 250 ग्राम , फेटा हुआ
2. जीरा – 1/2 चम्मच
3. हिंग – 1 चुटकी
4. हरी मिर्च – 1 , बारीक कटी हुई
5. नमक – स्वादनुसार
6. हरा धनिया – 1/2 छोटा चम्मच , बारीक कटा हुआ
7. गाजर – 200 ग्राम , कसा हुआ
8. काला नमक – स्वादनुसार
9. काली मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
10 . राई – 1/4 छोटा चम्मच
11 . कड़ी पत्ते – 2-3
विधि – How to make Carrot Raita Recipe in Hindi
1. दही को एक बाउल मे निकाल कर अच्छी तरह फेट ले |
2. अब फेटे हुए दही मे काला नमक, 1/4 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर , काली मिर्च पाउडर , कद्दूकस की हुई गाजर डाल के अच्छे से मिला दे |
3. एक तड़का पैन ले तेल डालके गरम करे जब तेल गरम हो जाये तो उसमे हिंग , हरी मिर्च , राई और जीरा डाल के तड़कने दे | जब जीरा तड़कने लगे तब इसमे कड़ी पत्ते डाल के रायते के ऊपर डाल दे |
4. गाजर का रायता बन के तैयार है और ऊपर से हरे धनिये से सजाये |
5. रायता को नाश्ते मे परांठे के साथ या दोपहर मे खाने के साथ परोसे |
Image Source : Asthaskitchen.com
आपको मेरा रेसिपी “Carrot Raita Recipe in Hindi ” कैसा लगा हमें कमेंट करके जरुर बताये .
Read More Recipes – Cucumber Raita Recipe