Bajre ke Chamchamiya Recipe in Hindi | गुजराती बाजरी के चमचममिया बनाने की विधि

Sharing is caring!

Bajre ke Chamchamiya Recipe in Hindi | गुजराती बाजरी के चमचममिया बनाने की विधि सर्दियों का मौसम आते ही आलस आता  है और मन करता है की सुबह सुबह कुछ हल्का और फटाफट बनने वाला नाश्ता तैयार किया जाये | 

बाजरी के चमचममिया एक पारंपरिक गुजराती रेसपी है | यह रेसपी ज़्यादातार सर्दी के मौसम मे सुबह के नाश्ते या दोपहर के खाने के लिए बनाया जाता  है | बाजरी के चमचममिया मे बाजरे का आटा , मेथी , हरा लहसुन होता है और इसे घी मे बनाया जाता है | इसे 15 मिनट के अंदर आसानी से तैयार किया जा सकता है | आइए जानते है गुजराती बाजरी के चमचममिया बनाने का आसान तरीका 

सामग्री – Ingredients for Bajre ke Chamchamiya Recipe

1. बाजरे का आटा – 1.5 कप 

2. नमक – स्वादनुसार 

3. हल्दी पाउडर – 2 चुटकी 

4. हरा धनिया – बारीक कटा हुआ 1/2 कप 

5. मेथी पत्ते – 1/2 कप 

6. हिंग – 1 चुटकी 

7. अजवाइन – 1/2 छोटा चम्मच 

8. अदरक लहसुन हरी मिर्च की पेस्ट – 1 चम्मच 

9. तिल – 2 चम्मच 

10. दही – 1/2 कप 

11. बेकिंग सोडा – 1/4 छोटा चम्मच 

12. हरा लहसुन – 1/4 कप – बारीक कटा हुआ 

विधि  – How to make Bajre ke Chamchamiya Recipe

1.  गुजराती बाजरी के चमचममिया बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल मे 1.5 कप बाजरे का आटा डाल लीजिए |

2. अब 1/2 कप बारीक कटी हुई मेथी , 1/2 कप कटा हरा धनिया , 1/4 कप बारीक कटा हरा लहसुन  , 1 चम्मच अदरक – हरी मिर्च की पेस्ट , हिंग , 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन , 1 चम्मच लहसुन की पेस्ट , हल्का सा हल्दी पाउडर , नमक , तिल डालकर सबको अच्छी तरह मिला दे |

3. अब 1/2 कप दही , 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा डाल दे |

4. अब थोड़ा थोड़ा करके पानी डाले और एक बैटर तैयार करे | बैटर हमारा थोड़ा थिक होना चाहिए |

5. अब एक उत्तपम पैन को गैस पर रखकर घी लगाकर चिकना कर ले |

6. अब धीमी आंच पर पैन पर तिल छिड़क दे |

7. अब पैन पर बैटर डालकर अच्छे से फैला कर पैनकेक तैयार कर ले  | हमे पैनकेक थोड़ा थिक ही रखना है |

8. तिल के दानों को ऊपर से छिड़क दे और पैनकेक के ऊपर थोड़ा सा घी डाले |

9. पैनकेक गोल्डन होने के बाद इन्हे पलट कर दूसरी तरफ से भी गोल्डन ब्राउन होने तक  पकाये |

10. जब पैनकेक दोनों तरफ से अच्छी तरह पक जाये तो पैनकेक को एक प्लेट मे निकाल लीजिए |

11. इसी तरह बाकी बैटर के भी पैनकेक बना के तैयार कर लीजिए |

12. स्वादिष्ट हरे लेहुसून और मेथी की गुजराती चमचममिया बनकर तैयार है | आप इसे दही , चटनी , आचार के साथ परोसिए और मजे से खाइए |

Image Source : Food Couture / Chetna Patel

Recipe  Source : Food Couture 

Read More : Besan Methi Thepla Recipe 

Loading

Rate this post