Hare Matar ki Dal | ताज़े हरे मटर की दाल | Fresh Peas Curry Masala

Sharing is caring!

Last updated on July 14th, 2022 at 06:09 pm

Hare Matar ki Dal | ताज़े हरे मटर की दाल | Fresh Peas Curry Masala  दोस्तों , आपको हरे मटर की सब्जी , पुलाव तो बहुत बार खाया होगा | आज मैं आपको हरी मटर की दाल बनाना बताउंगी जो खाने में इतनी  लाजवाब होती है जिसे आप रोज बना कर खाना पसंद करेंगे |

सामर्ग्री – Ingredients for Hare Matar Ki Daal 

1. तजा हरी मटर – 1.5 कप 

2. नमक – स्वादनुसार

3. मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच

4. धनिया पाउडर – 1 चम्मच

5. हल्दी – 1/4 चम्मच

6. मोटी इलाइची – 1

7. हरी इलाइची – 2

8. दालचीनी – 1/2 इंच टुकड़ा

9. लोंग – 5

10. दही – 1/2 कप

11. लहसुन – 4-5 कलियाँ (बारीक़ कटा हुआ )

12. हरी  मिर्च – 2 लम्बाई में कटी हुई 

13. हिंग – 1 चुटकी

14. जीरा – 1 चम्मच

15. अदरक – 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ )

16. प्याज़ – 1 बड़ा आकार (बारीक़ कटा हुआ )

17. टमाटर – 2 मध्यम आकार (बारीक़ कटा हुआ )

18. गरमा मसाला – 1 चम्मच

19. हरा धनिया – 2 चम्मच

विधि – How to make Hare Matar Ki Daal Recipe

1. हरे मटर की दाल बनाने के लिए सबसे पहले कुकर में  1.5 कप ताज़ा मटर , 2 कप पानी , 1 मोटी इलाइची  , 2 हरी इलाइची , 5 लोंग , दालचीनी का टुकड़ा डाल कर 2 सिटी आने तक बॉईल कर लीजिये |

2. 2 सिटी आने के बाद गैस बंद कर दीजिये |

3. अब हम मसाला तैयार करेंगे – एक बाउल में 1/2 कप दही , 1 चम्मच धनिया पाउडर , 1/2 चम्मच लाला मिर्च पाउडर , 1/4 चम्मच हल्दी डालकर सबको अच्छी तरह दही में मिक्स कर ले |

4. अब जो हमने मटर कुकर में बॉईल की  है उसमे से  तेजपत्ता , दालचीनी , मोटी इलाइची निकाल दे  और  मैशहर से मटर को हल्का सा मैश कर दे |

5. अब एक कड़ाई में 2 चम्मच घी डालकर गर्म कीजिये |

6. घी गरम होने पर उसमे  हिंग और जीरा डालकर हल्का सा भून लीजिये  और जैसे ही जीरा तड़कने लग जाये उसमे बारीक़ कटा हुआ अदरक और लहसुन डालकर 1 मिनट तक भुन लीजिये | 

7. अब हमारा अदरक और लहसुन अच्छी तरह से भुन गया है अब इसमें हम कटा हुआ  प्याज़ डाल देंगे और प्याज़ को हल्का ब्राउन होने तक भूनेंगे |

8. प्याज अच्छी तरह से भुन गया है |  अब इसमें  बारीक़ कटा हुआ टमाटर डालकर मिक्स कर ले और टमाटर के साथ ही 1/2 चम्मच नमक डाल दीजिये और तबतक भूनिए जब तक टमाटर सॉफ्ट न हो जाये |

9. टमाटर हमारे सॉफ्ट हो गए है अब हमने जो दही में मसाले डाले थे वो डाल देंगे |

10. हमें इसे लगातार चलाते हुए पकाना है जिससे यह दही फटे नहीं अगर हम चलाना बंद कर देंगे तो दही फट सकता है | 

11. हमें मसाले को तबतक पकाना है जब तक की मसाले से घी अलग न होने लगे | 

12. हमारा मसाला भून चूका है | अब इसमें उबली हुई  मटर की दाल को पानी सहित मसाले में डाल दे और धीमी आंच पे  ढककर 4-5  मिनट के लिए पकने दे |

13. दाल को अपनी पसंद और स्वाद  के अनुसार थोड़ी सी पतली या गाढ़ी रख सकते है |

14. जब यह अच्छे  से पक जाये तब इसमें गरम मसाला और कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिला दे|

15. हरी मटर की दाल बनकर तैयार है , गैस बंद कर दीजिये और दाल को प्याले में निकाल लीजिये | 

16. हरी मटर की दाल को ऐसे ही सर्वे कर सकते है लेकिन इसे और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए इसके ऊपर से तड़का लगाया जा सकता है |

तड़का के लिए 

17. तड़का पैन गर्म करे , इसमें 1 चम्मच घी डाल दीजिये . घी गरम होने पर इसमें 1 चुटकी हिंग , 1/4 चम्मच  जीरा , लम्बाई में कटी हुई हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लीजिये . फिर गैस बंद करके तडके में 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये |

18. तैयार तडके को दाल के ऊपर डालकर मिक्स कर  दीजिये |

19. इसके ऊपर हरा धनिया डालकर इसकी गार्निशिंग कर लीजिये |

20. हरी  मटर की दाल सर्वे करने के लिए  तैयार है | इसे आप  परांठे , रोटी , नान , पूरी या चावल किसी के भी साथ भी सर्वे कर सकते है |

 

अगर आपको यह रेसिपी ” Hare Matar Ki Dal Recipe in Hindi ” पसंद आई हो तो हमें कमेंट करके जरुर बताये 🙂 🙂 

Image Source : Sunita Aggarwal

Recipe Source : Sunita Aggarwal

Loading

Rate this post