चुभती जलती गर्मी में ठंडक और राहत पाने के लिए पिए फालसे का शरबत Falsa Sharbat Recipe in Hindi

Sharing is caring!

चुभती जलती गर्मी में ठंडक और राहत पाने के लिए पिए फालसे का शरबत Falsa Sharbat Recipe in Hindi  कड़कती   गर्मी के मौसम में हर कोई अपने शरीर को ठंडक पहुँचाने के लिए पेय पदार्थो जैसे – जूस , निम्बू पानी या शरबत की मदद लेते है | ऐसे में आप घर पर ही कुछ हेलथी शरबत तैयार कर सकते है | बाजार में मिलने वाले बंद जूस के पैकेट से घर पे बनाये गए जूस या शरबत कई गुना हेलथी और टेस्टी होते है | 

दोस्तों , आज मै इस पोस्ट में आपके साथ ऐसे ही हेलथी रेसिपी शेयर कर रही हूँ जो गर्मी में आपके शारीर को ठंडक तो देगा ही साथ ही  आपको लू से भी बचायेगा | इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता | आइये जानते है फालसा  शर्बत बनाने की रेसिपी 

COURSE : DRINKS / BEVERAGES

TOTAL  TIME : 20 MINUTES

PREP  TIME : 5 MINUTES

COOKING  TIME : 15 MINUTES

 

आवश्यक सामग्री – Ingredients for Falsa Sharbat Recipe in Hindi

1. फालसा – 250 ग्राम

2. चीनी – आधा कप 

3. काला नमक – 1/2 छोटा चम्मच 

4. बर्फ – 1 कप 

विधि  – How to make Falsa Sharbat Recipe in Hindi

1. फालसा का शर्बत बनाने के लिए सबसे पहले फालसे को अच्छी तरह से ठंडे पानी से धो लीजिये |

2. धोने के बाद फालसो को छलनी में रख दीजिये जिससे उसका अतरिक्त पानी निकल जाये |

3. अब मिक्सी में 1 कप पानी और फालसे डाल ले और चला ले | मिक्सी को थोडा थोडा कर के चलाये |

4. फिर मिक्सी में ही काला नमक और चीनी डाल दे और थोडा सा चला दे |

5. अब पिसे हुए मिक्सचर को निकाल कर  छान लीजिये |

6. फालसे का ठंडा ठंडा शरबत तैयार है | इसे गिलास में डालिए और ऊपर से बर्फ डाल दीजिये |

Image Source : Food Factory

अगर आपको यह रेसिपी ” Falsa Sharbat Recipe in Hindi ” पसंद आई हो तो हमें कमेंट करके जरुर बताये 🙂 🙂 

More Recipes  हरे धनिया की सब्जी | Hare Dhaniya Ki Sabji

Rate this post