बारिश के मौसम में बनाये गरमा गरम पत्तागोभी के लच्छेदार पकोड़े | Cabbage Pakoda Recipe

Sharing is caring!

बारिश के मौसम में बनाये गरमा गरम पत्तागोभी के लच्छेदार पकोड़े | Cabbage Pakoda Recipe

बारिश के मौसम में एक कप चाय के साथ गरमा गर्म पकोड़े मिल जाये तो बारिश का मजा ही दोगुना हो जाता है | आज मै आपको ऐसे ही पत्तागोभी के पकोड़े की रेसिपी बनाना बताउंगी जो खाने में बहुत कुरकुरे और स्वादिष्ट लगते है |

सामग्री – Ingredients for Cabbage Pakoda Recipe

1. बेसन – 1/2 कप

2. नमक – 1/2  चम्मच 

3. लालमिर्च – 1/2 चम्मच 

4. पत्तागोभी – 2 कप 

5. हरी मिर्च -1 टीस्पून बारीक़ कटी हुई 

6. हरा धनिया – 2 चम्मच बारीक़ कटा हुआ 

7. तलने के लिए तेल 

8. अदरक पेस्ट – 1/4 चम्मच 

9. चाट मसाला – 1 टीस्पून 

10. प्याज़ – 1 बड़ा पतली स्लाइस में काट ले 

11. लहसुन पेस्ट – 1/4 चम्मच 

12. बेकिंग सोडा – 1 चुटकी 

विधि – How to make Cabbage Pakoda Recipe

1. गरमा गरम कुरकुरे पत्तागोभी के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले पत्तागोभी को  पतला पतला  लच्छो  में काट  कर साफ़ पानी से धोले |

2. पतली लच्छो में कटी हुई पत्तागोभी को एक बाउल में डाल दीजिये |

3. उसके बाद पत्तागोभी में बेसन , नमक , लालमिर्च पाउडर , हरी मिर्च , अदरक की पेस्ट , लहसुन की पेस्ट , प्याज़ , चाट मसाला और हरा धनिया डालकर हाथ से अच्छी तरह से मिक्स करते हुए पकोड़े के लिए बैटर बना ले | फिर सबसे आखिर में बेकिंग सोडा डाल के मिक्स कर ले |

4. जब आप सारी चीजों को हाथ की सहायता से मिलाएँगे तो पत्तागोभी के मोइस्तचर से ही आपके पकोड़े का बैटर तैयार हो जायेगा जिससे आपको बैटर में पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी |

5. अब पकोड़े को फ्राई करने के लिए तेल को कड़ाई में गर्म होने के लिए रख दे |

6. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाये तब बैटर को थोडा थोडा हाथ से ले के तेल में डालते रहे  . आपने पकोड़े को मध्यम  से लो गैस पर फ्राई करना है |

7. पकोड़े को पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये | इसी तरह से सारे पकोड़े तल कर तैयार कर लीजिये |

8. गरमा गरम कुरकुरे पत्तागोभी के पकोड़े हरे धनिये की चटनी ,  पुदीने की चटनी या टोमेटो सॉस के साथ खाए |

Image Source : N’Oven – Cake & Cookies

Read More – Cucumber raita recipe 

Loading

Rate this post